शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्रल पॉली (Astral Poly) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में एस्ट्रल पॉली टेक्निक (Astral Poly Technik) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 373.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:10 बजे यह 3.67% की बढ़त के साथ 370 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 92% बढ़ कर 21 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 11 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 29% बढ़ कर 265 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 206 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!