शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते गिरावट रही। 

निफ्टी ने इस हफ्ते में 26 अंक यानी 0.43% की कमजोरी दर्ज की और यह शुक्रवार को कारोबार के अंत में 6063 पर रहा, जबकि यह पिछले हफ्ते 6089 पर बंद हुआ था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 63 अंक यानी 0.85% चढ़ कर 7604 पर रहा। यह पिछले हफ्ते 7540 पर रहा था।

दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 137 अंक यानी 0.67% की गिरावट रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 20,377 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 20,514 पर रहा था। बीएसई मिडकैप में इस हफ्ते 0.46% की बढ़त रही। बीएसई स्मॉलकैप में इस हफ्ते 1.04% की मजबूती रही। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.25% की गिरावट रही, जबकि हेल्थकेयर में 2.25% की सबसे अधिक मजबूती दर्ज हुई। तेल-गैस सूचकांक में 1.48%, कैपिटल गुड्स में 0.89%, रियल्टी 0.52% और एफएमसीजी में 0.20% की गिरावट रही। दूसरी ओर, ऑटो में 1.92%, धातु में 1.54%, पावर में 1.51%, पीएसयू में 1.06%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80% और बैंकिंग में 0.27% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!