शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,155 पर, सेंसेक्स (Sensex) 164 अंक ऊपर

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 164 अंक यानी 0.80% की मजबूती के साथ 20,701 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 64 अंक यानी 1.05% चढ़ कर 6,155 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.79% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.49% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ी। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मजबूती जारी रही। हालाँकि, दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश लौटा। इस दौरान सेंसेक्स 20,725 और निफ्टी 6,160 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.24% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 1.20%, बैंकिंग-आईटी दोनों में 1.16% व 1.16%, धातु में 0.85%, टीईसीके में 0.77%, तेल-गैस में 0.74%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.52%, ऑटो में 0.50%, पावर में 0.29% और हेल्थकेयर में 0.07% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.10% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2014)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!