शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस हफ्ते : सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) में रही मजबूती

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते मजबूती रही। 

इस हफ्ते में निफ्टी (Nifty) ने 6,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

निफ्टी ने इस हफ्ते में 107 अंक यानी 1.77% की बढ़त दर्ज की और यह शुक्रवार को कारोबार के अंत में 6,155 पर रहा, जबकि यह पिछले हफ्ते 6,048 पर बंद हुआ था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 160 अंक यानी 2.13% चढ़ कर 7,664 पर रहा। यह पिछले हफ्ते 7,504 पर रहा था।
दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 334 अंक यानी 1.64% की मजबूती रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 20,701 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 20,367 पर रहा था। बीएसई मिडकैप में इस हफ्ते 1.75% की बढ़त रही। बीएसई स्मॉलकैप में इस हफ्ते 1.81% की मजबूती रही। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते धातु, पीएसयू, एफएमसीजी, तेल-गैस और रियल्टी सूचकांकों को छोड़ कर अन्य सभी में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती कैपिटल गुड्स में रही। यह 4.66% ऊपर रहा। बैंकिंग में 3.36%, पावर में 2.83%, आईटी में 2.19%, हेल्थकेयर में 2.14%, ऑटो में 1.67%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.13% की मजबूती रही।
दूसरी ओर, धातु में 0.92% की गिरावट रही। पीएसयू में 0.57%, तेल-गैस में 0.42%, एफएमसीजी में 0.30% और रियल्टी में 0.08% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!