शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊँचाई पर, निफ्टी 6,400 के ऊपर बंद

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती बढ़ने से भी बाजार को फायदा पहुँचा। रुपया तीन महीनों के ऊपरी स्तर पर रहा है।

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर रहा। 9 दिसंबर 2013 के बाद निफ्टी 6,400 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। 

निफ्टी (Nifty) 6,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 237 अंक यानी 1.11% की मजबूती के साथ 21,514 पर रहा। निफ्टी 72 अंक यानी 1.15% चढ़ कर 6,401 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.40% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.21% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.22% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के सीएमडी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने इस बारे में कहा कि "शेयर बाजार को नये शिखर पर पहुँचाने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की मजबूत खरीदारी के साथ-साथ खुदरा निवेशकों की सहभागिता बढ़ने का भी योगदान है। सामान्य रूप से चुनाव से पहले एक तेजी देखी जाती है और बाजार में वही हो रहा है। हमारा मानना है कि एक मजबूत राजनीतिक जनादेश आने पर लोगों की उम्मीदें बढ़ेंगी और बाजार भी नये ऊँचे स्तरों पर जायेगा।"

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ता चला गया। निफ्टी 6,400 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 21,525 और निफ्टी 6,407 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.09% की तेजी रही। पावर में 2.45%, तेल-गैस-धातु दोनों में 2.23% व 2.23%, कैपिटल गुड्स में 1.81%, बैंकिंग में 1.68% कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.50% और ऑटो में 0.85% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.48%, एफएमसीजी में 0.44% और आईटी में 0.25% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.27% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!