शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,483 पर, सेंसेक्स (Sensex) 93 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 93 अंक यानी 0.42% की गिरावट के साथ 21,740 पर  रहा। निफ्टी 41 अंक यानी 0.63% गिर कर 6,483 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.75% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.36% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.06% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में ही निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि जल्दी ही निफ्टी इस स्तर से ऊपर पहुँच गया। इसके बाद जैसे-जैसे बाजार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट कम होती चली। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच सेंसेक्स हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान सेंसेक्स 21.853 और निफ्टी 6,524 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। लेकिन, सेंसेक्स जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान निफ्टी 6,500 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट तेज हुई। आखिरकार, निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,705 और निफ्टी 6,473 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.23% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 1.94%, पावर में 1.62%, बैंकिंग में 1.36%, धातु में 1.20% और ऑटो में 1.04% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.21%, एफएमसीजी में 0.16% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.10% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.69% और टीईसीके में 1.23% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.17% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!