शेयर मंथन में खोजें

गुजरात पिपावाव (Gujarat Pipavav) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में गुजरात पिपावाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 105.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:48 बजे यह 9.23% की मजबूती के साथ 97.75 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 73% बढ़ कर 61 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 35 करोड़ रुपये रहा था।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 25% बढ़ कर 156 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 124 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 07 मई 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!