शेयर मंथन में खोजें

हैंग सेंग 187 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह गिरावट के साथ खुला। यह दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 187 अंकों यानी 0.83% की कमजोरी के साथ 22,456 पर बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.99%, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.54% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.37% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 0.75% और स्ट्रेट टाइम्स में 0.10% की तेजी रही। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक भी हरे निशान पर बंद हुआ।
इस समय यूरोपीय शेयर बाजारों में लाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे एफटीएसई 100 में 0.71%,  डैक्स में 0.97% और कैक 40 में 1.02% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!