शेयर मंथन में खोजें

एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट

दुबई के आर्थिक संकट की चिंता की चलते आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी बिकवाली रही।

दुबई सरकार की प्रमुख होल्डिंग कंपनी दुबई वर्ल्ड के गहरे आर्थिक संकट में फंसने की खबर की वजह से हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सबसे ज्यादा टूटा। इसमें 1,076 अंकों यानी 4.84% की भारी गिरावट दर्ज की गयी। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 4.69%, जापान के निक्केई में 3.22%, और ताइवान वेटेड में 3.21% की कमजोरी रही। जकार्ता कंपोजिट में 2.76% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 2.36% की गिरावट रही। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5.34 बजे एफटीएसई 100 में 0.11% और डैक्स में 0.08% की गिरावट है, जबकि फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.10% की हल्की तेजी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!