शेयर मंथन में खोजें

एनएसई ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में की अतिरिक्त वितरण केंद्रों की शुरुआत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने अखिल भारतीय वितरण तंत्र को सुविधाजनक बनाने के लिए, तीन नए शहरों मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में अतिरिक्त वितरण केंद्रों की शुरुआत की है, जिसे 25 जनवरी, 2019 से प्रभावी कर दिया गया है।

इससे पहले, सर्राफा अनुबंधों के निपटान तंत्र के हिस्से के रूप में, अहमदाबाद को ही आधार केंद्र और मुख्य/प्राथमिक वितरण केंद्र के रूप में माना जाता था।
रवि वाराणसी, मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी, एनएसई ने बताया कि हम डिलीवरी और उपभोग केंद्र के बीच की खाई को कम करके काफी खुश हैं। इससे अलग-अलग स्थानों पर वस्तुओं की डिलीवरी को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

मोलतोल.इन के सलाहकार संपादक कमल शर्मा का कहना है कि जिन जगहों पर किसी चीज का उत्पादन नहीं होता है। वहाँ पर डेरीवेटिव्स सेंटर बनाये जाने से उपभोक्ताओं को उतना फायदा नहीं मिलने वाला है। जैसे- एग्री कमोडिटीज के लिए वहाँ पर सेंटर बनाना चाहिए, जिन जगहों पर एग्री का उत्पादन ज्यादा होता है। इससे ट्रांसपोर्टेशन लागत कम होगी। बेसमेटल्स के लिए दिल्ली, मुंबई और गोबिंदगढ़ में सेंटर बनाना चाहिए। सोने-चाँदी के लिए अहमदाबाद, इंदौर, जलगाँव, राजकोट व दिल्ली में बनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार केवल सेंटर बनाने से नही बढ़ता, बल्कि कारोबार की क्वालिटी भी बेहतर बनानी होगी। कमोडिटी कारोबार में घटते वॉल्यूम की यही मुख्य वजह है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!