शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली, 181 अंक चढ़ा डॉव जोंस

व्यापार वार्ता को तय कार्यक्रम से आगे बढ़ाये जाने की खबर से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

इससे पहले गुरुवार को कमजोर आर्थिक आँकड़ों के कारण बाजार में हल्की गिरावट आयी थी।
गौरतलब है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी संभावना से डॉव जोंस और नैस्डैक में 1995 के बाज सबसे लंबी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गयी। डॉव जोंस और नैस्डैक में लगातार 9वें एवं एसऐंडपी में लगातार चौथे सप्ताह मजबूती दर्ज की गयी। पिछले सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस और एसऐंडपी में 0.6% एवं नैस्डैक में 0.7% की मजबूती आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181.18 अंक या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 26,031.81 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 67.83 अंक या 0.91% की वृद्धि के साथ 7,527.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.79 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 2,792.67 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.07% की बढ़ोतरी के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!