शेयर मंथन में खोजें

चार हफ्तों के शिखर पर पहुँचा पाउंड, एशियाई बाजारों में गिरावट

पाउंड के चार हफ्तों के शिखर पर पहुँचने के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ब्रेक्जिट समयसीमा को आगे बढ़ा सकती हैं। इस खबर से पाउंड को सहारा मिला है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीनी सामानों पर शुल्क बढ़ाने की योजना निलंबित किये जाने से सोमवार को कई एशियाई बाजार सूचकांक 5 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये थे।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 42.94 अंक या 0.20% की कमजोरी के साथ 21,485.29 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 187.82 अंक या 0.65% की कमजोरी के साथ 28,771.48 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.49% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.41% की कमजोरी है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में भी 0.31% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.11% की कमजोरी दिखा रहा है है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!