शेयर मंथन में खोजें

बेहतर मुद्रास्फीति आँकड़ो से अमेरिकी बाजार में लौटी हरिलायी

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

नरम मुद्रास्फीति आँकड़ो से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। साथ ही फेडरल रिजर्व ने दरों में वृद्धि को लेकर नरम रुख बरकरार रुखने की पुष्टि की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के यूरोपीय वस्तुओं पर शुल्क लगाये जाने से मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.58 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 26,157.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 54.96 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 7,964.24 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.01 अंक या 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 2,892.74 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.56% की बढ़ोतरी के साथ 71.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!