शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में तीखी बिकवाली, हैंग-सेंग 433 अंक लुढ़का

चीन-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता से पहले गुरुवार को एशियाई बाजार 6 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँच गये हैं।

दरअसल दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता से पहले तनाव बढ़ा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 268.46 अंक या 1.24% की मजबूती के साथ 21,334.13 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 433.70 अंक या 1.50% की गिरावट के साथ 28,569.50 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.15% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.52% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.25% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.32% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!