शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त तेजी, पहली बार 40,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में धमाकेदार तेजी दर्ज की गयी। पहली बार सेंसेक्स 40,000 के ऊपर बंद हुआ।

मजबूत रुपया, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति समिति की बैठक में दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार को काफी सहारा मिला। आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक कल से शुरू होगी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,714.20 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,806.86 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 40,308.90 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सबसे ऊँचा स्तर है। आखिर में यह 553.42 अंक या 1.39% की मजबूती के साथ 40,267.62 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,922.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,953.75 पर खुल कर 165.75 अंक या 1.39% की बढ़ोतरी के साथ 12,088.55 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर स्तर 12,103.05 पर रहा, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम शिखर है।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 44 शेयरों में मजबूती और 06 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 28 शेयरों में बढ़ोतरी और 03 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 5.87%, बजाज ऑटो में 3.92%, इंडसइंड बैंक में 3.70%, एशियन पेंट्स में 3.65%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.90% और मारुति सुजुकी में 2.89% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में 0.13%, एनटीपीसी में 0.11% और आईटीसी में 0.04% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,193 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,416 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 160 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.90% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.48% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.96% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.28% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!