शेयर मंथन में खोजें

व्यापार तनाव के बीच एशियाई बाजारों में घबराहट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में सतर्कता देखने को मिल रही है।

हालाँकि अधिकतर सूचकांक हरे निशान में हैं, मगर जानकारों का मानना है कि अमेरिका के मेक्सिको और चीन के साथ किसी करार से पहले सतर्क रहना जरूरी है। एक सकारात्मक खबर यह है कि मेरिका मेक्सिकन सामानों पर शुल्क टालने पर विचार कर रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 104.86 अंक या 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 20,878.90 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 69.84 अंक या 0.26% की वृद्धि के साथ 26,965.28 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.17% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.47% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.55% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!