शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में तेजी पर लगी रोक, लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद फिसला डॉव जोंस

लगातार 6 सत्रों में ऊपर चढ़ने के बाद मंगलवार को डॉव जोंस में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 सपाट बंद हुए। जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन के फिर नये सिरे से उपजे व्यापार तनाव से निवेशकों को झटका लगा है।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस महीने के अंत में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में कोई प्रगति न होने पर वे चीनी सामानों के आयात पर अधिक शुल्क लगायेंगे।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.17 अंक या 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 26,048.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 7,822.57 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.01 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,885.72 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम एक दम सपाट 62.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!