शेयर मंथन में खोजें

चौतरफा खरीदारी से बाजार में जोरदार उछाल, 11,800 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

चौतरफा खरीदारी से आज बाजार ने पिछले करीब तीन हफ्तों में सर्वाधिक एक दिवसीय बढ़त हासिल की।

गुरुवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद सेंसेक्स में 489 अंकों की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी 11,800 के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। बता दें कि एनएसई के सभी प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए, जिनमें सबसे अधिक 3.06% की वृद्धि फार्मा इंडेक्स में देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,112.74 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह गिरावट के साथ 39,042.96 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,638.64 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 488.89 अंक या 1.25% की मजबूती के साथ 39,601.63 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,691.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,653.65 पर खुल कर 140.30 अंक या 1.20% की मजबूती के साथ 11,831.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,843.50 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 42 शेयरों में मजबूती और 07 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 27 शेयरों में बढ़ोतरी और 04 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 10.94%, सन फार्मा में 4.01%, इंडसइंड बैंक में 3.80%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 3.36%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.20% और मारुति सुजुकी में 3.17% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.26%, एचडीएफसी बैंक में 0.16%, आईटीसी में 0.07% और एनटीपीसी में 0.04% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,530 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,010 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 140 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.64% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.05% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.64% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.52% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!