शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले एशियाई बाजारों में कमजोरी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

आज सभी प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं। जानकारों के मुताबिक फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह से पहले होने जा रही बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। निवेशकों की नजर इस पर भी रहेगी कि फेड निकट भविष्य में और दरें घटाने के संकेत देगा या नहीं।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 119.95 अंकों या 0.55% की गिरावट के साथ 21,538.20 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 347.27 अंक या 1.22% फिसल कर 28,050.47 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.71% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.75% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!