शेयर मंथन में खोजें

मुद्रा मामले में चीन के हस्तक्षेप के बाद संभला अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनो प्रमुख सूचकांक 1-1% से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

चीन ने अपनी गिरती मुद्रा युआन को संभालने के कदम उठाये हैं, जिससे इस बात की संभावना पर लगाम लग गयी कि अमेरिका के साथ उसके व्यापार युद्ध में मुद्राएँ अगला हथियार हो सकती हैं।
अमेरिका ने चीन पर अपनी मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद चीन ने फौरन हस्तक्षेप किया। सोमवार को युआन डॉलर के मुकाबले एक दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर पर गिर गया था।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 311.78 अंक या 1.21% की बढ़ोतरी के साथ 26,029.52 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.25 अंक या 1.39% चढ़ कर 7,833.26 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 37.03 अंक या 1.30% की बढ़ोतरी के साथ 2,881.77 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.48% की गिरावट के साथ 58.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!