शेयर मंथन में खोजें

एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेने की संभावना से बाजार में उछाल

लगातार चल रही गिरावट के बीच गुरुवार का दिन बाजार के लिए अच्छा रहा, जिसमें दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1.5% से ज्यादा मजबूती आयी।

इससे निफ्टी 11,000 के पर बंद हुआ। आज खबर आयी कि सरकार बजट में विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों (एफपीआई) पर लगाये गये सरचार्ज को वापस ले सकती है। इस खबर से सभी क्षेत्रों में अच्छी खरीदारी हुई। सर्वाधिक बढ़त आईटी, ऑटो, बैंक, ऊर्जा, एफएमसीजी, धातु, फार्मा और इन्फ्रा में दर्ज की गयी।
बजट में एफपीआई पर सरचार्ज लगाये जाने के बाद विदेशी निवेशकों ने बाजार में काफी बिकवाली की है। मगर सरचार्ज हटने से जानकार स्थिति बदलने की उम्मीद जता रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,690.5 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,808 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,405.5 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 637 अंकों या 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 37,327.36 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,855.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,899.20 पर खुल कर 176.95 अंक या 1.63% की वृद्धि के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,058.05 का रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 46 शेयरों में मजबूती और 4 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 28 शेयरों में बढ़ोतरी और 03 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक में 6.43%, टाटा मोटर्स में 5.58%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 4.06%, बजाज ऑटो में 3.99%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.87% और हीरो मोटोकॉर्प में 3.19% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा स्टील में 3.77%, इंडसइंड बैंक में 0.81% और ऐक्सिस बैंक में 0.01% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,375 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,033 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 152 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.74% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.70% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.00% की वृद्धि देखने को मिली। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!