शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, 289 अंक टूटा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

इससे पहले अमेरिका में बेरोजगारी दर लगभग 50 वर्षों में सबसे कम हो गयी, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता कम हुई।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 63.57 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 21,346.63 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 289.27 अंक या 1.11% की गिरावट के साथ 25,821.03 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.92% की कमजोरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.70% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.03% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.49% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!