शेयर मंथन में खोजें

लगातार चौथे दिन चढ़े सेंसेक्स और निफ्टी, आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

बुधवार को बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गयी।

उतार-चढ़ाव भरे सत्र में आज बाजार को आईटी शेयरों में खरीदारी से सहारा मिला। एनएसई निफ्टी आईटी सूचकांक 1.01% ऊपर चढ़ा। आईटी के अलावा मीडिया, धातु, रियल्टी और सीपीएसई शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,506.09 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 38,637.05 पर खुला और कारोबार के दौरान 38,666.38 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 92.90 अंकों या 0.24% की मजबूती के साथ 38,598.99 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,428.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,464.95 पर खुल कर 35.70 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 11,464.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,481.05 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 30 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 16 शेयरों में बढ़ोतरी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस में 3.57%, ओएनजीसी में 2.05%, एचडीएफसी में 1.88%, एचसीएल टेक में 1.5%, यस बैंक में 1.35% और टेक महिंद्रा में 1.10% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 2.73%, वेदांत में 2.44%, एशियन पेंट्स में 2.04%, एनटीपीसी में 1.59%, आईटीसी में 1.54% और पावर ग्रिड में 1.44% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,152 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,317 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 198 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में आज मिली-जुली स्थिति रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.14% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.21% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.16% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.29% की वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!