शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हल्की बढ़ोतरी, 11,600 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

मंगलवार को बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जिससे सेंसेक्स 39,000 और निफ्टी 11,600 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

लगातार आ रहे तिमाही नतीजों के बीच एनएसई के 11 में से 7 सेक्टोरल सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें एनएसई निफ्टी ऑटो में सर्वाधिक 1.3% की मजबूती आयी। बाजार को बैंकिंग तथा आईटी शेयरों से भी सहारा मिला। वहीं एनएसई निफ्टी मीडिया में सर्वाधिक 1.3% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं विश्लेषक संकेतों के लिए अधिक लार्ज कैप कंपनियों के वित्तीय परिणामों की प्रतीक्षा में हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,963.84 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह वृद्धि के साथ 39,063.84 पर खुला और कारोबार के दौरान 39,196.67 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 94.99 अंकों या 0.24% की वृद्धि के साथ 39,058.83 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,588.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,596.20 पर खुल कर 15.75 अंक या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 11,604.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,651.60 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 30 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 20 शेयरों में बढ़ोतरी और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक में 2.93%, मारुति सुजुकी में 2.55%, एसबीआई में 1.87%, एचडीएफसी में 1.35%, बजाज ऑटो में 1.22% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.18% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.59%, वेदांत में 1.95%, ओएनजीसी में 1.53%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.53%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.31% और यस बैंक में 1.06% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,223 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,262 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 202 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती आयी। केवल बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.08% की कमजोरी आयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.25% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.13% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.32% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!