शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में रही बढ़त, लेकिन 12000 के ऊपर नहीं टिक सका निफ्टी

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। भारतीय शेयर बाजार आज सुबह तेजी के साथ खुले और दिन भर हरे निशान में ही बने रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) मंगलवार के बंद स्तर 40,469.70 अंकों की तुलना में आज सुबह बढ़त के साथ 40,729.80 पर खुला। आज दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,816.38 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि आज के सत्र के अंत में यह 181.94 अंकों या 0.45% की बढ़त के साथ 40,651.64 पर बंद हुआ। दूसरी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) मंगलवार के 11,940.10 के बंद स्तर की तुलना में 12,004.75 पर खुला। दिन के कारोबार में यह ऊपर की ओर 12038.60 तक गया, लेकिन 12,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिक नहीं सका। निफ्टी 50 आज के कारोबार के अंत में 59 अंकों या 0.49% की तेजी के साथ 11,999.10 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 28 शेयरों में तेजी और 26 शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 16 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो आज के कारोबार में ऊर्जा, हेल्थकेयर और तेल व गैस क्षेत्र से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बिजली क्षेत्र के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा (Sun Pharma) में 5.73%, इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 5.5%, यस बैंक (Yes Bank) में 2.65% और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.47% की तेजी रही। दूसरी ओर कोटक बैंक (Kotak Bank) में 1.49%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 0.83% और एचडीएफसी (HDFC) में 0.61% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,177 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,382 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 198 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.25% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.07% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!