शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार ने दिखायी मजबूती, निफ्टी (Nifty) 12000 के ऊपर बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

धातु, रियल्टी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी की वजह से शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। शुक्रवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा जब भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक तेजी हासिल करने में कामयाब रहे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 40,581.71 अंकों के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,754.82 पर खुला और दिन भर हरे निशान में कारोबार करता रहा। दोपहर बाद बाजार में मजबूती बढ़ने के साथ सेंसेक्स 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए ऊपर की ओर 41,055.80 तक चला गया। सेंसेक्स आज के कारोबार में आखिरकार 428 अंकों या 1.05% की शानदार उछाल के साथ 41,009.71 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गुरुवार के 11,971.80 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 12,026.40 पर खुला। आज के कारोबार की शुरुआत से ही यह 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर रहा और दिन भर इसके ऊपर टिका रहा। आज के कारोबार के अंत में निफ्टी 114.90 अंकों या 0.96% की बढ़ोतरी के साथ 12,086.70 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.21%, वीईडीएल (VEDL) में 3.75% और एसबीआई (SBI) में 3.39% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.46% और कोटक बैंक (Kotak Bank) में 1.38% की कमजोरी रही।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें, तो आज के कारोबार में धातु, रियल्टी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में गिरावट रही। आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 38 शेयरों में तेजी और 12 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 25 शेयरों में मजबूती और 6 शेयरों में गिरावट रही।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो आज के कारोबार में इनमें मजबूती दर्ज की गयी। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.92% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.82% की बढ़त रही। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,552 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 985 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 166 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!