शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) में 411 अंकों और निफ्टी (Nifty) में 119 अंकों की तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मजबूती का रुझान दिखाया।

पिछले बंद स्तर 41,163.76 अंकों की तुलना में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 41,297.08 पर खुला। सेंसेक्स आज दिन भर हरे निशान में रहा और वक्त बीतने के साथ बाजार की मजबूती बढ़ती गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में यह ऊपर की ओर 41,611.27 तक गया, जो आज का इसका उच्चतम स्तर रहा। यह आखिरकार 411.38 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 41,575.14 पर बंद हुआ। शुक्रवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पिछले बंद स्तर 12,126.55 के मुकाबले मजबूती के साथ 12,172.90 पर खुला और आखिरकार 119.25 अंकों या 0.98% की तेजी के साथ 12,245.80 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखी गयी। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.87% की तेजी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.84% की मजबूती दर्ज की गयी। निफ्टी मिड कैप 50 (Nifty Midcap 50) और निफ्टी स्मॉल कैप 50 (Nifty Smallcap 50) दोनों में 1.24% की तेजी रही। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,518 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,025 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी, जबकि 168 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें, तो आज के कारोबार में रियल्टी, बैंकिंग, ऊर्जा और तेल-गैस क्षेत्र के शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र के शेयरों में गिरावट रही। आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 42 शेयरों में तेजी और 08 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में मजबूती और 04 शेयरों में गिरावट रही।
शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.33%, पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.33% और एसबीआई (SBI) में 2.24% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर कोटक बैंक (Kotak Bank) में 0.53% और टीसीएस (TCS) में 0.13% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!