शेयर मंथन में खोजें

दुनिया भर के शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख जारी, निक्केई में 805 अंकों की गिरावट

कोरोना वायरस के 50 से अधिक देशों में फैलने के भय के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट का रुझान दिख रहा है।

दोपहर 3.15 बजे भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक काफी कमजोर दिख रहे हैं। इस समय सेंसेक्स (Sensex) 1,395 अंकों की भारी गिरावट के साथ 38,351 पर है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश चीन के शेयर बाजार के अहम सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में शुक्रवार को 111.03 अंकों या 3.71% की कमजोरी दर्ज की गयी और यह 2,880.30 पर बंद हुआ। आज जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) ने इन्ट्राडे कारोबार में 21,000 का अहम स्तर तोड़ दिया। आज यह अपने पिछले बंद स्तर 21,948.23 के मुकाबले फिसल कर नीचे की ओर 20,916.40 तक चला गया। हालाँकि आज के कारोबार के आखिर में यह निचले स्तरों से थोड़ा सँभलते हुए 805.27 अंकों या 3.67% की गिरावट के साथ 21,142.96 पर बंद हुआ। हांग कांग के हेंग सेंग सूचकांक (Hang Seng Index) में आज 648.69 अंकों या 2.42% की कमजोरी दर्ज की गयी और यह 26,129.93 पर रहा।
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अपने पिछले बंद स्तर 26,957.59 के मुकाबले 1190.95 अंकों या 4.42% की कमजोरी के साथ 25,766.64 पर बंद हुआ। दूसरी ओर गुरुवार को एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,116.39 की तुलना में 137.63 अंकों या 4.42% की गिरावट के साथ 2,978.76 पर बंद हुआ। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) पिछले बंद स्तर 8,980.77 के मुकाबले 414.29 अंकों या 4.61% की कमजोरी के साथ 8,566.48 पर रहा। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!