शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी (Nifty) 11,000 के नीचे बंद

कोरोना के नये मामलों की चिन्ता के बीच कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक भारी कमजोरी के साथ बंद हुए।

भारतीय शेयर के दिग्गज सूचकांकों ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की और दिन भर इनमें कमजोरी बनी रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के अपने बंद स्तर 38,470.61 के मुकाबले शुक्रवार की सुबह बड़ी गिरावट के साथ 37,613.25 पर खुला। दिन भर सेंसेक्स की कमजोरी बनी रही और यह नीचे की ओर 37,011.09 तक फिसल गया। सेंसेक्स आखिरकार 893.99 अंकों या 2.32% की गिरावट के साथ 37,576.62 पर बंद हुआ।
निफ्टी 50 (Nifty 50) गुरुवार के अपने बंद स्तर 11,269 के मुकाबले शुक्रवार को 279.55 अंकों या 2.48% की गिरावट के साथ 10,989.45 पर रहा। एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल पाँच शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 45 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से महज तीन शेयर मजबूती के साथ, जबकि 27 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई के कुल शेयरों में से 496 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,959 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि 119 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो शुक्रवार को टाटा स्टील (Tata Steel) में 6.51%, एसबीआई (SBI) में 6.19% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 5.62% की कमजोरी दर्ज की गयी। साथ ही एचडीएफसी (HDFC) में 3.90% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.67% की कमजोरी रही। निफ्टी के शेयरों में यस बैंक (Yes Bank) 54.89% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!