शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 485 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज शुक्रवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक तेजी के साथ खुले हैं।

सुबह 9.41 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 484.90 अंकों या 1.54% की बढ़त है और यह 31,928.28 पर है। इससे पहले यह कल के बंद स्तर 31,443.38 के मुकाबले 32,083.32 पर खुला और ऊपर की ओर 32,088.51 तक गया। इस समय एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 140.60 अंकों या 1.53% की मजबूती के साथ 9,339.65 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में इस समय 4.63% की बढ़त है। डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 3.4% और कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.28% की मजबूती है। दूसरी ओर पावर ग्रिड (Power Grid) में 1.70% की गिरावट है। आज सुबह के कारोबार में डॉ. रेड्डीज लैब के शेयर ने 52 हफ्तों का नया शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 08 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!