शेयर मंथन में खोजें

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने लगातार छठें दिन दर्ज की मजबूती

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों का रुझान मिला-जुला रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 24,331.32 के मुकाबले सोमवार को हल्की कमजोरी के साथ 24,256.45 पर खुला और आखिर में 109.33 अंकों या 0.45% की गिरावट के साथ 24,221.99 पर बंद हुआ।
हालाँकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 2,929.80 की तुलना में सोमवार को 0.52 अंकों या 0.02% की बढ़ोतरी के साथ 2,930.32 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 9,121.32 के मुकाबले सोमवार को 71.02 अंकों या 0.78% की मजबूती के साथ 9,192.34 पर रहा। इस तरह कल लगातार छठा ऐसा कारोबारी सत्र रहा जब इस सूचकांक में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। साल 2020 में नैस्डैक कंपोजिट का यह मजबूती का सबसे लंबा सिलसिला है। (शेयर मंथन, 12 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!