शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का क्रम जारी, सेंसेक्स (Sensex) 35,000 के ऊपर बंद

आज लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। इससे पहले गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में तेजी रही थी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने सोमवार के बंद स्तर 34,911.32 के मुकाबले आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 35,015.73 पर खुला। आज के शुरुआती घंटे में थोड़ी देर के लिए सेंसेक्स लाल निशान में गया, लेकिन उसके बाद दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। आज इसने ऊपर की ओर 35,482.16 का स्तर छुआ और कारोबार के अंत में यह 519.11 अंकों या 1.49% की मजबूती के साथ 35,430.43 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सोमवार के बंद स्तर 10,311.20 के मुकाबले आज के कारोबार के अंत में 159.80 अंकों या 1.55% की बढ़ोतरी के साथ 10,471.00 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि केवल चार शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 9.28%, लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 6.73% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 6.53% की बढ़त रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 1.40% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 23 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!