शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने दर्ज की मजबूती

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में तेजी देखी गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,500.89 के मुकाबले बुधवार को 439.58 अंकों या 1.60% की मजबूती के साथ 27,940.47 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 28,206.21 तक उछल गया था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 10,847.70 के मुकाबले बुधवार को 293.87 अंकों या 2.71% की बढ़ोतरी के साथ 11,141.56 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार को 67.12 अंकों या 2.01% की तेजी के साथ 3,398.96 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!