शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 400 अंकों की तेजी के साथ 29,480 पर हुआ बंद

गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त हासिल करने के बाद बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के कारोबार में 399.64 अंकों या 1.37% की मजबूती के साथ 29,479.81 पर बंद हुआ। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और दिन के कारोबार में यह ऊपर की ओर 29,559.25 तक उछल गया था। इससे पहले गुरुवार को यह 29,080.17 पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 119.70 अंकों या 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 11,829.29 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के कारोबार में 48.14 अंक या 1.36% चढ़ कर 3,585.15 पर रहा। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!