शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में ऐतिहासिक दिन, सेंसेक्स पहली बार 50,000 के पार

आज सुबह-सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलते ही इसके लिए एक ऐतिहासिक क्षण आ गया, जब इसके सबसे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने पहली बार 50,000 का स्तर पार कर लिया।

सेंसेक्स भारतीय शेयर बाजार की प्रगति को मापने का एक मुख्य मापदंड है। देश के 145 वर्ष पुराने एक्सचेंज बीएसई ने 1986 में यह सूचकांक शुरू किया था, पर इसका आधार वर्ष 1979 का रखते हुए 1 अप्रैल 1979 को सेंसेक्स का स्तर 100 तय किया गया था। इस तरह 41 वर्ष 10 महीनों में सेंसेक्स अपने आरंभिक स्तर से 500 गुणा हो गया है।
कल बुधवार को सेंसेक्स 49,792 पर बंद हुआ था। आज सुबह सेंसेक्स खुलने का स्तर ही 50,000 से ऊपर का रहा। यह आधा प्रतिशत से कुछ अधिक की मजबूती के साथ 50,097 पर खुला और उसके बाद कुछ समय के लिए 50,000 से नीचे भी गया। अभी सुबह के लगभग आधे घंटे के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 50,127 और निचला स्तर 49,964 का है। एनएसई के निफ्टी 50 में भी आधा प्रतिशत से अधिक की मजबूती बनी हुई है और यह 14,700 के ऊपर चल रहा है।
फिलहाल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयर लाल निशान में हैं और बाकी 27 शेयर बढ़त दिखा रहे हैं। सबसे अच्छी तेजी बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, ऐक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो में दिख रही है। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!