शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार तेजी के रथ पर सवार, निफ्टी (Nifty) बंद हुआ 17,000 के पार

मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शानदार तेजी बरकरार रही और बाजार के दिग्गज सूचकांक फिर से नयी ऊँचाइयों पर बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 56,889.76 के मुकाबले आज सुबह हल्की मजबूती के साथ 56,995.15 पर खुला। हालाँकि पहले घंटे के दौरान कुछ समय के लिए यह लाल निशान में जरूर गया, लेकिन जल्दी ही हरे निशान में लौट आया। दिन बीतने के साथ सेंसेक्स की तेजी बढ़ती गयी और आज के आखिरी आधे घंटे में यह ऊपर की ओर 57,625.26 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार सेंसेक्स आज 662.63 अंकों या 1.16% की शानदार तेजी के साथ 57,552.39 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। बाजार की आज की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सेंसेक्स के 27 शेयरों में बढ़त, जबकि इसके केवल तीन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो आज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 6.99% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.94% की बढ़ोतरी देखी गयी। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.55% की गिरावट ऱही।
अपने पिछले बंद स्तर 16,931.05 के मुकाबले मंगलवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 17,153.50 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 201.15 अंकों या 1.19% की मजबूती के साथ 17,132.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 42 शेयरों में तेजी, जबकि केवल आठ शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!