शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी में तेजी, भारतीय बाजार में भी बढ़त के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 71 अंकों की उछाल के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.42% की बढ़त के साथ 17,095.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज जापान और थाइलैंड के अलावा तमाम प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले सोमवार (20 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। बाजार पूरे दिन गिरावट में ही कारोबार करते नजर आये और एक बजे के आसपास दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी के बावजूद बाजार शाम तक लाल निशान में ही बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 111.65 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.65% के नुकसान के साथ 16,988.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 360.95 अंक लुढ़क गया और 0.62% की गिरावट के साथ 57,628.95 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज जापान में अवकाश होने की वजह से निक्केई में कारोबार बंद रहा। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 142.23 अंकों की उछाल है और यह 0.75% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 13.86 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.58% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 7.96 अंकों की तेजी है और यह 0.24% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (20 मार्च) को बाजार में हालात कुछ संभलते नजर आये और सभी प्रमुख बाजार एक से सवा फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 68.45 अंकों तेजी दर्ज की गयी और यह 0.92% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.25% की उछाल आयी और यह 7,013.14 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.11% की बढ़त दर्ज की गयी यह 165.18 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार सोमवार (20 मार्च) को एक से सवा एक फीसदी तक की उछाल के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में सबसे ज्यादा 382.60 अंक की तेजी आयी और यह 1.20% की बढ़त के साथ 32,244.58 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.39% की उछाल के साथ 45.03 अंक जोड़ कर 11,675.54 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 34.93 अंक या 0.89% की नरमी के साथ 3,951.57 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"