शेयर मंथन में खोजें

दबाव के चलते दायरे में रह सकते हैं बाजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (18 दिसंबर) को प्रमुख सूचकांक में सुस्ती दर्ज की गयी थी। निफ्टी 38 अंक, तो सेंसेक्स में 169 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया। मीडिया इंडेक्स में 1% की उछाल आयी, मगर रियल्टी और पीएसयू बैंक के स्टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली रही। 

तकनीकी तौर से ठंडी शुरुआत के बाद सूचकांक एकदिनी प्रतिरोध 21475/71550 के स्तर पर पहुँच गये, जो पिछले शिखर से नीचे था। दैनिक चार्ट पर इंडेक्स में छोटी कैंडल बनी है, जो अनिश्चितता की ओर इशारा कर रही है। हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान तेजी का है, मगर खरीदारी के अस्थायी दबाव की वजह से निकट समय में बाजार दायरे में रह सकते हैं।

कारोबारियों के लिए 21350-21300/71150-71000 के स्तर पर प्रमुख सपोर्ट जोन होगा, जबकि 21450-21500/71550-71600 का स्तर प्रतिरोध दायरा होगा। हालाँकि 21300/71000 के स्तर के नीचे बंद होने पर बाजार में अपट्रेंड कमजोर हो सकता है। 21500/71600 के स्तर के ऊपर निकलने पर यह तेजी से 21575/21600 के स्तर पर जा सकता है। ऐसे में 21200 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखते हुए 21350/21300 के स्तर पर खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी धीरे-धीरे 47700 और 47500 के सपोर्ट स्तरों की ओर बढ़ रहा है। 47400 के स्तर पर स्टॉप लॉस लगाकर 47700 और 47500 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह है।

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2023) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!