शेयर मंथन में खोजें

बाजार की मौजूदा संरचना उतार-चढ़ाव वाली, जारी रह सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (08 जनवरी) के कारोबारी सत्र में प्रमुख सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली थी, जिसकी वजह से निफ्टी में 198 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और सेंसेक्स 671 अंक टूट कर बंद हुआ। 

इसके साथ ही लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांकों में भी ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आयी, लेकिन सबसे ज्यादा 2% की गिरावट पीएसयू बैंक सूचकांक में दर्ज की गयी। तकनीकी रूप से सूचकांक के दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल बनी है, जबकि एकदिनी चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना दिखायी दे रही है जो मौजूदा स्तरों से कमजोरी जारी रहने का संकेत दे रही है। 

छोटी अवधि के कारोबारियों के लिए सूचकांक जब तक 21780/72200 स्तर के नीचे रहेगा, तब तक सुस्ती का माहौल जारी रह सकता है। इसके नीचे फिसलने पर बाजार 21490-21400/71300-72300 के स्तर तक फिर जा सकते हैं। बाजार की मौजूदा संरचना उतार-चढ़ाव वाली है, इसलिए छोटे कारोबारियों के लिए स्तरों पर आधारित ट्रेडिंग सही रणनीति होगी। 

बैंक निफ्टी में 47800 के स्तर पर प्रतिरोध मिलेगा और 47450 के स्तर के नीचे कमजोर आयेगी। 

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!