शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सकारात्‍मकता, सीमित दायरे में हो सकता है कारोबार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (15 जनवरी) को प्रमुख सूचकांक में सकारात्‍मक गति जारी रही। निफ्टी 203 अंक और सेंसेक्‍स 759 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए थे। आईटी सूचकांक में 2% तक की बढ़त आयी और इसका प्रदर्शन सबसे अच्‍छा रहा। तकनीकी रूप से, सूचकांक में सकारात्‍मक गति पूरे दिन जारी रही। बाजार में गैप अप शुरुआत के बाद 22115/73402 का शीर्ष स्‍तर भी देखने को मिला। सूचकांक में दैनिक चार्ट पर तेजी की कैंडल बनी है और इंट्राडे चार्ट पर ब्रेकआउट संरचना जारी रहने के संकेत हैं, जो सकारात्‍मक संकेत है। 

हमारा मानना है कि व्‍यापक तौर पर बाजार में सकारात्‍मकता है, मगर खरीदारी के दबाव की वजह से निकट समय में बाजार में सीमित दायरे में कारोबार देखने का मिल सकता है। व्‍यापारियों 22000-21950/73000-72800 के स्‍तर पर अहम सपोर्ट आयेगा, जबकि 22150-22225/73500-73800 के स्‍तर पर प्रतिरोध मिलेगा। हालाँकि अगर निफ्टी 21950/72800 के स्‍तर के नीचे ग‍िरता है तो इसमें 21850 या 21800 के स्‍तर तक फ‍िसल सकता है। 

ऐसे माहौल में 21800 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस रखते हुए 22000 और 21950 के स्‍तर पर खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए। बैंक निफ्टी 48000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, जो कि इसके लिए सकारात्‍मक संकेत है और सूचकांंक को 48550/48600 के स्‍तर तक ले कर जा सकता है। बैंक निफ्टी में 48400 के स्‍तर पर प्रमुख रुकावट आयेगी। इसमें 47700 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस रखते हुए 48000 और 47900 के स्‍तर पर खरीदारी सही रहेगी। 

(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!