शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आ सकती है पुलबैक रैली, चार्ट पर दिख रही कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (18 जनवरी) को भी प्रमुख सूचकांक में मुनाफावसूली जारी रही। इसकी वजह से निफ्टी 109 अंक और सेंसेक्‍स 313 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रीय सूचकांक में वित्‍तीय, ऑयल ऐंड गैस सूचकांक में तेज गिरावट रही, जबकि कमजोर बाजार भावना के बीच फार्मा और चुनिंदा सार्वजनिक बैंक के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। तकनीकी रूप से सुबह करेक्‍शन के बाद बाजार में 21300/70800 के स्‍तर पर सपोर्ट आया और तेजी से वापसी देखने को मिली। हालाँकि बाजार में छोटी अवध‍ि का ढाँचा अब भी कमजोरी का ही बना हुआ है। 

हमारा मानना है कि ए‍कदिनी चार्ट संरचना अब भी कमजोर है, मगर बाजार में एक पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। अगर सूचकांक 21550/71450 के स्‍तर के ऊपर रहे, तो बाजार 21650-21750/72000-72300 के स्‍तर की तरफ वापसी कर सकते हैं। दूसरी तरफ, 21250/70500 के नीचे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ेगा। इसके नीचे रहने पर बाजार 21000-20850/70000-69500 के स्‍तर तक फ‍िसल सकते हैं। निफ्टी में छोटी अवधि में 21250 के स्‍तर पर सख्‍त स्‍टॉप लॉस के साथ  खरीदारी की जा सकती है।

बैंक निफ्टी में 45400-45300 के बीच प्रमुख सपोर्ट स्‍तर देखने को मिले थे। ये 45300 के स्‍तर के नीच कमजोर हो सकता है। बैंक निफ्टी में 45300 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस के साथ खरीदारी की रणनीति बनायी जा सकती है। हालाँकि, ये रणनीति छोटी अवधि के लिए होनी चाहिए क्‍योंकि अगर से स्‍तर टूटता है तो सूचकांक 45000 या 44700 के स्‍तर तक गिर सकता है। बैंक निफ्टी में 46300 के स्‍तर के ऊपर मजबूती आयेगी।

(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!