शेयर मंथन में खोजें

22000 के करीब निफ्टी, नये शिखर की ओर बढ़ सकता है निफ्टी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (15 फरवरी) को निफ्टी ने पिछले सत्र से आगे का सफर जारी रखा और 71 अंक जोड़ कर दिन के उच्च स्तर के करीब 21911 के स्तर पर बंद हुआ। 

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100/निफ्टी स्मॉलकैप 100 में क्रमश: 1% की उछाल आयी। छोटे ठहराव के बाद पीएसयू स्टॉक में जारी रैली फिर से शुरू हो गयी है। ऑयल ऐंड गैस क्षेत्र में अच्छे तिमाही नतीजों, बेहतर जीआरएम और भारत में तेल की खपत में मजबूत वृद्धि के अनुमान से अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।  

तीसरी तिमाही के नतीजों का मौसम अब समाप्ति की ओर है, लिहाजा बाजार का फोकस अब बुनियादी बातों और अर्थव्यवस्था के मैक्रो आँकड़ों पर होगा। घरेलू शेयर बाजार अनुमान से बेहतर महँगाई दर से समर्थन ले रहा है, जो ट्रेंड को सकारात्मक रख सकता है।  निफ्टी अब 22000 के स्तर और अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब है। हमारा मानना है कि ये इन स्तरों को पार कर ऊपर जायेगा और नये शिखर को छूएगा।   

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!