शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी दोजी कैंडल दे रही अनिश्चितता का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (15 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक दायरे में बंधे नजर आये। निफ्टी 70 अंक और सेंसेक्स 268 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में पीएसयू बैंक और ऑयल ऐंड गैस सूचकांक का प्रदर्शन अच्छा रहा और दोनों सूचकांक में 2% की तेजी रही, जबकि चुनिंदा फार्मा और मीडिया स्टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली दिखाई दी। तकनीकी रूप से सत्र की शुरुआत एकदिनी करेक्शन के साथ करने के बाद बाजार को 21800/71600 के स्तर पर समर्थन मिला और इसमें वापसी दिखी।

इसके बाद बाजार पूरे दिन सहजता से 21800/71600 के ऊपर कारोबार करते रहे, जो मोटेतौर पर सकारात्मक है।  हालाँकि, दैनिक चार्ट पर सूचकांक में दोजी कैंडल बनी है, जो तेजी और सुस्ती के बीच अनिश्चितता की ओर इशारा कर रही है।  

ट्रेंड आधारित कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अब 21800/71600 का स्तर सैक्रोसैंक्ट समर्थन स्तर की तरह काम करेगा। सूचकांक जब तक इस स्तर के ऊपर है, तब तक तेजी का रुझान जारी रह सकता है। इसके ऊपर बाजार 22000-22050/72500-72800 के स्तर तक पहुँच सकते हैं।  

इसके विपरीत, 21800/71600 का स्तर टूटने पर बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इसके नीच सूचकांक 21700-21675/71100-70900 के स्तर की तरफ पुन: लौट सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!