शेयर मंथन में खोजें

1% से ज्यादा टूटा गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (19 अप्रैल) को बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 311.50 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 1.41% टूट कर 21,713.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (18 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। दोनों सूचकांक सुबह अच्छी तेजी के साथ खुले थे और तकरीबन 1.00 बजे तक मजबूती से आगे बढ़ते रहे। मगर इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा और बाजार में तीव्र गिरावट देखने को मिली। इसके बाद भी बाजार ने संभलने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। दोनों सूचकांक 3.00 बजे के आसापास दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये और यहाँ से कुछ संभल कर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में 152.05 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.69% के नुकसान के साथ 21,995.85 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 454.69 अंक टूट कर 72,488.99 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.62% की सुस्ती दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 1260.89 अंकों की भारी गिरावट है और ये 3.42% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 240.89 अंकों की नरमी है और ये 1.47% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 77.06 अंकों की सुस्ती है और ये 3.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 2.52 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.08% की तेजी के साथ 3,076.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (18 अप्रैल) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 29.06 अंकों की तेजी आयी और यह 0.37% की बढ़त के साथ 7,877.05 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 41.75 अंकों की उछाल देखने को मिली और ये 8,023.26 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 67.38 अंक की तेजी के साथ 0.38% जोड़ कर 17,837.40 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (18 अप्रैल) को मिलाजुला रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 22.07 अंकों की तेजी आयी और यह 0.06% की बढ़त के साथ 37,775.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.52% या 81.87 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 15,601.50 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 11.09 अंक या 0.22% टूट कर 5,011.12 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"