शेयर मंथन में खोजें

दायरे में रह सकता है बाजार, बैंक निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (21 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में दायरे में गतिविध रही, जिसके बाद निफ्टी 7 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 53 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में धातु सूचकांक का प्रदर्शन बेहतर रहा और इसमें 3.7% की बढ़त रही, जबकि निजी बैंक और चुनिंदा एफएमसीजी स्टॉक में ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी रूप से बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद तीव्र वापसी आयी, मगर ऊपरी स्तरों पर कारोबारियों ने मुनाफा काटा। 

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22400-22650/72750/74200 के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है, दायरे में बंधी हुई गतिविधि बनी रहेगी। 22650/74200 के स्तर के ऊपर बाजार 22750-22800/74500-74700 के स्तरों की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, 22400/72750 के नीचे बाजार 22300-22250/72500-72300 के स्तरों तक फिसल सकते हैं।

ऐसे में 22550-22650 के स्तरों के बीच पोजीशन घटाने की रणनीति बनानी चाहिए। बैंक निफ्टी 48300 और 47700 के स्तरों के बीच कंसोलिडेट कर रहा है। बैंक क्षेत्र में 48300 का स्तर पार करने के बाद शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। 47700 के स्तर के नीचे ये 47500 के स्तरों तक टूट सकता है।  

(शेयर मंथन, 22 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!