शेयर मंथन में खोजें

बाजार में खरीदारी का अस्‍थायी दबाव, कर सकता है कंसोलिडेट : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्‍ताह (20-24 मई) को बेंचमार्क सूचकांक 23026.40/75636.50 के नये सर्वकालिक श‍िखर पर पहुँच गये। मजबूत बढ़त के बाद निफ्टी 1.99%, जबकि सेंसेक्‍स 3500 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

मेटल और मीडिया सूचकांक का प्रदर्शन खासतौर से अच्‍छा रहा और इनमें 3% की बढ़त के साथ ही सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में निचले स्‍तर पर खरीदारी का रुझान देखने को मिला। तकनीकी नजरिये से सूचकांक में साप्‍ताहिक चार्ट पर तेजी की लंबी कैंडल बनी है और दैनिक चार्ट पर ब्रेकआउट संरचना बनी है, जो मौजूदा अपट्रेंड को समर्थन दे रही है। 

हमारा मानना है क‍ि कुल मिलाकर बाजार में तेजी की धारणा बनी है, मगर अस्‍थायी तौर से खरीदारी का दबाव होने की वजह से बाजार में कंसोल‍िडेशन रह सकता है। निकट समय में 22900 और 22800/75300 और 75000 के स्‍तरों पर प्रमुख समर्थन दायरा होगा, जबक‍ि ते‍जड़ि‍यों के लिए 23100-23150/75900-76000 के स्‍तरों पर मुख्‍य प्रतिरोध स्‍तर होगा।  

बाजार तकरीबन डेढ़ महीने बाद 22800 के स्‍तर की प्रमुख बाधा पार कर आगे जाने में सफल रहा है, जो व्‍यापक बाजार के ट्रेंड के लिए सकारात्‍मक है और अगले कुछ हफ्तों या महीनों में इन्‍हें 23500-23800 के स्‍तर तक लेकर जा सकता है। ऐसे में 22600 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस के साथ 22900-22800 के स्‍तरों के बीच गिरावट में खरीदारी की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी में पिछले हफ्ते 1.5% की बढ़त आयी और ये आराम के साथ 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो क‍ि सकारात्‍मक है। ट्रेंड देखने वालों के लिए 20 दिनों का एसएमए, 48350 और 48500 के स्‍तर मुख्‍य समर्थन स्‍तर होंगे। ये सूचकांक 49500-49800 के स्‍तरों की तरफ बढ़ सकता है।   

(शेयर मंथन, 27 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!