शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की कैंडल, बाजार दिख सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (27 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली आयी, जिसके बाद निफ्टी 25 अंक और सेंसेक्‍स 20 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों की बात करें तो, पीएसयू बैंक सूचकांक में सर्वाधिक बढ़त आयी और ये 1.33% चढ़ गया। वहीं, चुनिंदा एनर्जी और मेटल स्‍टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। धीमी शुरुआत के बाद बाजार 23110.80/76009.68 के नये रिकॉर्ड हाई पर पहुँच गया। हालाँकि ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली के बाद इसमें तीव्र गिरावट आयी।  

मजबूत अपट्रेंड रैली के बाद सूचकांक में दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल बनी है, जो अस्‍थायी कमजोरी का संकेत दे रही है। तकनीकी रूप से दैनिक कारोबारियों के लिए 22800-22650/75000-74500 के स्‍तर मुख्‍य सपोर्ट स्‍तर की तरह काम करेंगे, जबकि 23050-23075/75750-75800 प्रमुख प्रतिरोध दायरा होंगे।  ऐसे में 22600 के स्‍तर पर बंद भाव के आधार पर स्‍टॉप लॉस लगाकर 22850/22800 के स्‍तर के बीच खरीदारी कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी को 49100 और 48900 के बीच सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 49500 और 49800 के स्‍तरों के बीच प्रतिरोध आयेगा। इसके अलावा, इसमें 48700 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस रखते हुए 49100 और 48900 के स्‍तरों बीच खरीदारी की सलाह रहेगी।

(शेयर मंथन, 28 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!