शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि के कारोबारी रहें सतर्क, बैंक‍ निफ्टी में हायर बॉटम की संरचना बरकरार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (30 मई) को भी भारतीय बाजार में मुनाफावसूली जारी रहने के साथ ही निफ्टी 216 अंक और सेंसेक्‍स 617 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, धातु सूचकांक में सबसे ज्‍यादा 2.5% की गिरावट आयी, जबकि बैंकिंग और चुनिंदा वित्‍तीय स्‍टॉक में खरीदारी देखने को मिली। तकनीकी रूप से बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्र से ऊपरी स्‍तरों पर लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।  

मौजूदा समय में तीव्र करेक्‍शन के बाद बाजार 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के आसपास ट्र्रेड कर रहा है। हमारा मानना है कि बाजार ने पहले चरण का करेक्‍शन पूरा कर लिया है और अब 20 दिनों का एसएमए या 22450/73800 कारोबारियों के लिए ट्रेंड निर्धारित करने वाला स्‍तर होगा।  

सूचकांक में 22450 के स्‍तर के ऊपर 22600-22700/74100-74600 के स्‍तर तक उछाल आ सकती है। दूसरी तरफ, 22400/73700 का स्‍तर टूटने के बाद बाजार में बिकवाली का नया दौर शुरु हो सकता है और बाजार 22350-22300/73500-73300 के स्‍तर तक फिसल सकते हैं। 

छोटी अवधि के कारो‍बारियों को सतर्कता बरतनी चाहिए और बहुत संभल कर चुनाव करना चाहिए, क्‍योंक‍ि निचले स्‍तरों पर फंसने का खतरा है। 22400 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह रहेगी। 

बाजार में कमजोरी के रुझान के बावजूद बैंक निफ्टी में दैनिक चार्ट पर हायर बॉटम की संरचना बरकरार है, जो कि मोटेतौर पर सकारात्‍मक है। ट्रेंड देखने वाले कारोबारियों के लिए 20 दिनों का एसएमए या 48300 का स्‍तर निर्णायक समर्थन स्‍तर होगा।

अगर ये इसके ऊपर कारोबार करता है, तो ये 49500-49800 के स्‍तर तक बढ़ सकता है। हालाँकि, 48300 या 20 दिनों के एसएमए के नीचे ये 48000 या 47800 के स्‍तर तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!