शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव में इजाफा कर सकती है स्‍टार संरचना, बैंक निफ्टी में आ सकती है 50000 के स्‍तर तक उछाल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (06 जून) को बेंचमार्क सूचकांक में लगातार दूसरे दिन सकारात्‍मक गति जारी रहने के साथ ही निफ्टी 201 अंक और सेंसेक्‍स 692 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

रियल्‍टी क्षेत्र में 4.69% की सबसे ज्‍यादा बढ़त आयी, जबकि हेल्‍थकेयर और एफएमसीजी स्‍टॉक में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी रूप से देखें तो बाजार में पूरे दिन 22650 और 22900/74475-75290 के स्‍तरों के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा। हालाँकि बाजार में अब भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं।

इसमें प्रत‍िरोध स्‍तर पर स्‍टार संरचना बनी है, जो बाजार रुझान को उतार-चढ़ाव में बदल सकती है। दैनिक कारोबारियों के लिए 22650/74475 के स्‍तर पर निर्णायक समर्थन स्‍तर है। बाजार जब तक इस स्‍तर के ऊपर ट्रेड करेगा, सकारात्‍मक रुझान जारी रह सकता है। ऊपर की तरफ सूचकांक में 22900-22950/75290-75400 के स्‍तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

अगर ये 22650/74475 के नीचे जाता है, तो ये 22550-22500/74150-74000 के स्‍तर तक टूट सकता है। छोटी अवधि के कारोबार‍ियों को बंद भाव के आधार पर 22500 के स्‍तर पर स्‍टॉप लॉस के साथ लॉन्‍ग पोजीशन लेने पर विचार करना चाहिए। 

बैं‍क निफ्टी के लिए 48800 का स्‍तर निर्णायक है। इसके नीचे का बंद रुझान को कमजोर कर सकता है। 49700 के स्‍तर के ऊपर इसमें 50000 या 50150 के स्‍तर तक उछाल आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 07 जून 2024)   

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!