शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की छोटी कैंडल, जारी रह सकती है मुनाफावसूली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (12 जून) को बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी ने नया शिखर छुआ, लेकिन ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 58 अंक जोड़कर, जबकि सेंसेक्‍स 150 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में मीडिया सूचकांक में सबसे अधि‍क 2% की बढ़त आयी, जबकि चुनिंदा एफएमसीजी और ऑटो स्‍टॉक में ऊपरी स्‍तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी तौर से मजबूत शुरुआत के बाद निफ्टी 23441.95 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुँच गया, मगर से 23400 के स्‍तर के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं हो सका। दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की छोटी कैंडल निकट समय में मुनाफावसूली जारी रहने का संकेत दे रही है। 

हमारा मााना है कि छोटी अवधि में बाजार का ट्र्रेंड सकारात्‍मक है, मगर नयी तेजी 23400/77000 का स्‍तर पार करने के बाद ही आयेगी। इसके ऊपर बाजार आगे 23500-23600/77300-77600 के स्‍तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। दूसरी तरफ, 23200-23300/76300-76600 के स्‍तर दैनिक कारोबार‍ियों के लिए अहम समर्थन स्‍तर होंगे। 23200/76300 के नीचे बाजार 23050-23000/76000-75800 के स्‍तर तक टूट सकते हैं। 

बैंक निफ्टी 50500 और 49500 के स्‍तरों के दायरे में रहना चाहिए। आज बाजार में आईटी कंपनियों में कारोबार केंद्र में रहना चाहिए। 

(शेयर मंथन, 13 जून 2024)   

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!